फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनुसूचित जनजाति की आठ छात्राओं में बंटी साइकिल

Sat, 18 Apr 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रामकोला कस्बे के सामुदायिक भवन परिसर में शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित संचालित अनुसूचित जनजाति यूनिफार्म एवं साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें कक्षा छह, नौ और 11वीं में नामांकित आठ अनुसूचित जनजाति बालिकाओं में साइकिल वितरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं के लिए संचालित यूनिफार्म एवं साइकिल योजना का अत्यंत कारगर है। इस योजना से बालिकाओं को मिली साइकिल उन्हें विद्यालय जाने में मदद करेगी। इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिल सकें। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें