फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Sat, 18 Apr 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। रोजगार सेवकों ने मानदेय का भुगतान नहीं होने को लेकर शुक्रवार को बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवकों का कहना है कि ई-एफएमएस से होने वाले मनरेगा कर्मियों के मानदेय का भुगतान तकनीकी कारणों से नहीं हो रहा है। इस समस्या को दूर करवाने के लिए जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। आरोप यह है कि संबंधित जिम्मेदारों को हो रही दिक्कत को अवगत कराया जा चुका है,इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। भुगतान नहीं होने को लेकर 25 अप्रैल तक सांकेतिक कार्य बहिष्कार रखने का निर्णय लिया है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला,रामाधार चौहान,सत्यव्रत सिंह, गणेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें