फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महर्षि कश्यप जयंती पर गूंजे भजन, आरती से भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (ऋषि पंचमी) पर कसौधन समाज की ओर से सप्तर्षियों में शामिल महर्षि कश्यप की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। भजन और आरती से माहौल भक्तिमय हो गया। शहर के रेलवे क्रॉसिंग पास नगरपालिका की ओर से स्थापित महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर महर्षि कश्यप की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि महर्षि कश्यप का जीवन तप, त्याग, ज्ञान, धर्म और लोककल्याण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने समाज को सत्य, सदाचार और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कसौधन समाज की अपनी गौरवशाली परंपरा और समृद्ध सामाजिक विरासत है। समाज की एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों, ऋषि परंपरा और संस्कारों से जोड़ना भी जरूरी है। महर्षि कश्यप के आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दिया जा सकता है। अंत में कसौधन समाज के जिलाध्यक्ष धनंजय कसौधन ने आभार जताया।
इस दौरान जिला महामंत्री राजन कसौधन, संदीप कसौधन, मनीष बुलबुल जायसवाल, चंदन कसौधन, राजेश कसौधन, प्रदीप कसौधन, डॉ. शुभम कसौधन, विशाल कसौधन, सूर्यांश कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें