फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सावधान! घी, तेल, रिफाइंड, पनीर सब में मिलावट

Thu, 06 Aug 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और नागपंचमी व अंतिम सप्ताह में रक्षाबंधन है। ऐसे में धंधेबाज खाद्य पदार्थों में मिलावट की जुगत में जुट गए हैं। खाद्य विभाग की तरफ से पूर्व में चलाए गए अभियान में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के लिए भेजे गए 50 नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें 31 खाद्य पदार्थों में मिलावट की पुष्टि हुई है। घी, रिफाइंड आयलल, पनीर, दूध और मसालों में सबसे ज्यादा गड़बड़ी पाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अप्रैल व मई में खाद्य सुरक्षा एवं औषधी विभाग की तरफ से अभियान चलाकर जिले में बिक रहे खाद्य पदार्थों की जांच की गई थी। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले भर में मिठाई, डेयरी और किराना दुकानों से नमूने लेकर लैब भेजे गए थे। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में लैब की तरफ से 50 नमूनाें की रिपोर्ट 62 प्रतिशत खाद्य पदार्थ मानकों पर खरे नहीं उतरे है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, घी और पनीर में वनस्पति और रसायन की मिलावट मिली है। तेल और रिफाइंड में दूसरे सस्ते तेलों की मिलावट की पुष्टि हुई है। हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर में रंग और चोकर की मिलावट और खोवा और मिठाइयों में हानिकारक रंग मिले होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बेसन, अनाज, चायपत्ती, नकीन, पान मसाला समेत अन्य खाद्य पदार्थों में भी मिलावट की पुष्टि हुई है। गंभीर बात यह है कि इन 31 जांच रिपोर्ट में तीन नमूने असुरक्षित मिले हैं। एक नमूना जांच में मिथ्याछाप पाया गया है। जानकारों का कहना है कि त्योहार पर बाजार में खरीदारी करते समय लोगों के बेहद सतर्कता बरतनी चाहिए। जान-पहचान वाली दुकानों से ही मिठाइयों की खरीदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन


0

जिन दुकानों के सैंपल फेल हुए हैं, उनके खिलाफ एफएसएआई एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। कुछ प्रतिष्ठानों को नोटिस देकर उत्पादन बंद कराया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों से अपील की है कि वे पैकेट बंद सामान खरीदते समय एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट जरूर देखें। खुले में बिकने वाले घी, तेल और पनीर खरीदने से बचें। यदि कहीं मिलावटखोरी का संदेह हो, तो विभाग को सूचित करें, तत्काल कार्रवाई की जाएगी। -प्रदीप कुमार राय, सहायक आयुक्त खाद्य - द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग।

0

मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी, दस्त और पाचन तंत्र खराब होना जैसी दिक्कतें आती हैं। इसके अलावा, लंबे समय तक ऐसे पदार्थों के सेवन से किडनी, लिवर खराब होने के साथ ही कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां भी हो सकती हैं। खाद्य पदार्थों की खरीदारी करने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। - डॉ. प्रवीण कुमार राव, डीएम गेस्ट्रो
विज्ञापन


00000000

ऐसे करें मिलावट की पहचान
- घी या तेल खरीदने से पहले बोतल हिलाकर देखें, झाग बने तो मिलावटी है।
- पनीर को गर्म पानी में डालें, अगर घुल जाए तो मिलावटी।
- दूध में आयोडीन की दो बूंद डालें, नीला हो जाए तो स्टार्च मिला है।




0000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें