फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना तैयारी के हो रही गेहूं खरीद

Mon, 04 Apr 2016 12:01 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
खड्डा के एसएमआई गोदाम पर बैनर भी टंगा नहीं मिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन के निर्देश के बाद एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो गई। लेकिन खरीद की तैयारी ऐसी है क्रय केंद्रों पर न तो बोर्ड या बैनर लगे हैं, न ही बोरे पहुंचे हैं। खड्डा के सहकारी क्रय केंद्र पर इस वर्ष भी गेहूं की खरीद नहीं होगी। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्रों की आड़ में काफी गड़बड़ी की जाती है।
विज्ञापन


खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार वहां के एसएमआई गोदाम पर गेहूं खरीदने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहां न तो बोर्ड या बैनर लगाया गया है और न ही अब तक बोरे उपलब्ध कराए गए हैं। गेहूं खरीद के लिए एक अप्रैल से 15 जून तक का समय निर्धारित       किया गया है। इसलिए गेहूं खरीद ही ठप है।

 बहुत से किसानों का खाता भी नहीं खुला है। खड्डा का सहकारी संघ भी किसानों का गेहूं खरीदता था, लेकिन इस वर्ष उसे बंद कर दिया गया है। इसकी जगह बोधीछपरा गांव के गेठियहवा समिति को क्रय केंद्र बनाया गया है। सचिव सुरेंद्र शुक्ला का कहना था कि अभी धन उपलब्ध नहीं हुआ हैं। धन आते ही गेहूं खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर खड्डा के विपणन निरीक्षक अशोक यादव का कहना था कि एक सप्ताह बाद बोरे उपलब्ध हो जाएंगे। शीघ्र ही खाता भी खोल दिया जाएगा। रुपये किसानों के खाते में भेजे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें