फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा : सेंट्रल कमांड कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

Sat, 30 May 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने कड़ी रणनीति तैयार की है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में बैठक कर जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक समेत अन्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। डीएम ने चेताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की तरफ से कराई जा रही है। इसके लिए जिले में 30 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13284 अभ्यर्थी दो पालियों में बीएड की परीक्षा में शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों के जरिए विश्वविद्यालय में बने सेंट्रल कमांड कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। यहां से हर केंद्र की गतिविधियों पर सीधे नजर रखी जाएगी। फर्जी परीक्षार्थियों (सॉल्वर) को पकड़ने के लिए केंद्रों पर अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक मिलान अनिवार्य है।
नकल रोकने के लिए जिला स्तर पर विशेष उड़न दस्तों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए प्रत्येक दो केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में ओएमआर शीट दिए जाएगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद तक अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की परिधि में आने वाले सभी फोटो कॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने चेताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की चूक क्षम्य नही होगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान एडीएम वैभव मिश्र, डीआईओएस श्रवण कुमार, सदर एसडीएम आशुतोष कुमार, कप्तानगंज एसडीएम मोहम्मद जफर, पडरौना तहसीलदार अभिषेक कुमार मिश्र, सदर बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, रामकोला बीईओ डॉ. प्रभात चंद राय, अरविंद सिंह, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें