फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में बावर्ची की मौत, सहयोगी गंभीर

Tue, 04 Feb 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दो बाइकों की टक्कर में बावर्ची की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं दूसरे बाइक सवारों को हल्की चोटें आईं। नाराज लोगों ने बाइक कब्जे में ले ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बावर्ची भोजन बनाकर किसी मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के 49 वर्षीय रामआसरे मद्धेशिया बावर्ची थे। वह मांगलिक कार्यक्रमों में जाकर भोजन बनाते थे। रविवार की रात भोजन बनाने गए। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे भोजन बनाने के बाद साड़ी गांव के रहने वाले सहयोगी जंत्री के साथ लौट रहे थे। अभी वह सरस्वती चौक के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज गति से बाइक लेकर जा रहे दो युवकों ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि रामआसरे की मौके पर मौत हो गई, जबकि जंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने टक्कर मारने वाले की बाइक कब्जे में ले लिया और घायल को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुंचाया। सूचना पर आई रविंद्र नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामआसरे घर का इकलौता कमाऊ सदस्या था। उसके इकलौते बेटे और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। रविंद्र नगर धूस थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें