संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मौनी अमावस्या पर्व पर रविवार को नदियों में डुबकी लगाने पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
प्रशासन का दावा था कि श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज की बसें पर्याप्त हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत दिखाई दी। हालत यह रही कि स्नान करने के लिए श्रद्धालु रविवार भोर में ही घरों से निकल रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंच गए, लेकिन उन्हें लंबे इंतजार के बाद रोडवेज की बसें नहीं मिलीं तो मजबूर होकर डग्गामार बसों, आटो व दूसरे छोटे वाहनों से पनियहवा और तमकुहीराज शिवाघाट नारायणी नदी के तट पर पहुंचे।
मौनी अमावस्या पर पुण्य प्राप्ति व स्नान-दान के लिए शहर के सुभाषचौक पर रविवार की भोर से ही स्नानार्थी पनियहवा स्थित नारायणी नदी व तमकुहीराज के शिवाघाट जाने के लिए काफी संख्या में स्नानार्थी पहुंचे।