फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंतरमध्य क्षेत्रीय युवा महोत्सव में बासु को मिला पांचवां स्थान

Wed, 11 Feb 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बुद्ध पीजी कालेज के छात्र बासु प्रसाद गोंड को सम्मानित करती विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम
विज्ञापन
कसया। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) की तरफ से हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय अंबाला में आयोजित 39वें अंतर मध्य क्षेत्रीय युवा महोत्सव में बुद्ध पीजी कॉलेज के छात्र को पांचवां स्थान मिला है। वह दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए महोत्सव में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

बुद्ध पीजी काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने बताया कि अंबाला में आयोजित क्षेत्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय की 36 सदस्यीय टीम संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्य, भाषण एवं ललित कला सहित विभिन्न विधाओं में आयोजित कुल 24 प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। इसमें हिंदी भाषण प्रतियोगिता में कॉलेज के परास्नातक छात्र बासु प्रसाद गोंड ने पांचवां स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि उन्हें मिली यह सफलता उनकी प्रतिभा, कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और सामूहिक समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि पर प्रोफेसर अनुभूति दुबे, प्रोफेसर उषा सिंह, डॉ. निगम मौर्य, डॉ. सौरभ द्विवेदी, राकेश कुमार सोनकर, सुभाषचंद्र आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें