फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बंद रहे जिले के सभी बैंक

विज्ञापन
शुक्रवार को जिले में बैंककर्मियों के हड़ताल से बैंक में ताला लटका रहा।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
दूसरे दिन भी बंद रहे जिले के सभी बैंक
विज्ञापन

- करीब सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बैंक यूनियनों के आह्वान पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी जिले के सभी बैंक बंद रहे। बैंक पर ताला बंद होने से वहां पहुंचे ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा। पूरे जिले में एक साथ बैंक बंद होने से करीब सौ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी), अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) और राष्ट्रीय संगठन सहित नौ बैंक यूनियनों की एक संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) की तरफ से बैंकों के निजीकरण को लेकर चल रही सरकार की तैयारियों के विरोध में जिले के सभी बैंक शुक्रवार को दूसरे दिन भी बंद रहे। पडरौना स्थित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल की वजह से शाखाओं में जमा और निकासी, चेक निकासी और ऋण मंजूरी जैसी सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। इसकी वजह से जिले भर के सभी बैंकों को मिलकार शुक्रवार को करीब सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बैंक बंद होने से बैंक में लेनदेन करने आए लोगों को बिना कार्य कराए ही वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना पीएनबी के प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय पर पीएनबी के तीन समेत जिले में कुल 30 ब्रांच हैं। प्रत्येक बैंक में प्रतिदिन करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार होता है। बीते दो दिनों के हड़ताल में केवल पीएनबी का करीब 60 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें