फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों के हंगामे के बाद बैंक बंद

Fri, 06 Jan 2017 11:28 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैंक लगी भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह एसबीआई खड्डा में लोगों को दो हजार रुपये देने की बात कही गई तो कुछ उपभोक्ताओं ने इसका विरोध किया। इस पर बैंक ने सर्वर डाउन होने का बोर्ड लगा बैंक का गेट बंद कर दिया। इसका विरोध कर रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। दो महिलाओं ने मारपीट का विरोध किया तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। नाराज लोगों ने बैंक के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। खड्डा पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

स्टेट बैंक की शाखा खड्डा में उपभोक्ताओं को आए दिन बैंक कर्मियों के दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ता है। लोग इसकी लिखित और मौखिक शिकायत बैंक मैनेजर से करते रहते हैं। शुक्रवार को यहां रुपयों के लिए कतार में खड़े चरंगहा गांव निवासी हनुमान कुशवाहा की बैंक कर्मियों से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मी दो हजार रुपया ही देने को तैयार थे, इसका विरोध करने पर कर्मचारियों ने सर्वर डाउन होने की बात कहकर भुगतान बंद कर दिया। हनुमान कुशवाहा के साथ बैंक के भीतर मारपीट भी हुई। वहां खड़ी महिला उपभोक्ता धर्मावती पत्नी रमाकांत कुशवाहा निवासी कोप जंगल व माला देवी निवासी पिपरिया भेड़ी जंगल ने हस्तक्षेप किया तो बैंक कर्मियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने बैंक के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि बृहस्पतिवार को भी भुगतान नहीं किया गया और शुक्रवार को सिर्फ दो-दो हजार देने की बात कही जा रही थी। मौके पर पहुंची खड्डा पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। 
इस  संबंध में एसओ जितेन्द्र  यादव ने कहा कि हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। उपभोक्ताओं की तरफ से तहरीर मिली तो मारपीट के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें