वनारस की महिला फुटबॉल टीम को ट्रॉफी देते एमएलसी रामअवध यादव।
- फोटो : KUSHINAGAR
बनारस की महिला टीम ने नरकटियागंज को हराया
नेहरू इंटर कॉलेज में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया
जटहां बाजार (कुशीनगर)। नेहरू स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित बाबूराम शहीद स्मारक महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मैच हुआ। इसमें बनारस की महिला टीम ने नरकटियागंज को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
फाइनल मैच का उद्घाटन एमएलसी रामअवध यादव ने किया। मैच के पहले हॉफ में बनारस की टीम एक गोल से बढ़त बना ली। नरकटियागंज की टीम काफी संघर्ष के बाद भी कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हॉफ में भी नरकटियागंज की टीम गोल करने में नाकाम रही। बनारस की टीम ने दूसरे हॉफ में एक गोल और कर 2-0 से बढ़त बना ली। बनारस की टीम ने नरकटियागंज को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। बनारस की मनीषा को मैन ऑफ द सीरीज तथा नरकटियागंज की रागनी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विजेता उप विजेता खिलाड़ियों की टीम को मुख्य अतिथि पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सपा नेता अशोक कुशवाहा ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। उद्घोषक मदन चौधरी व रघुनाथ शर्मा रहे। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, आयोजक फिरोज अंसारी, कैलाश यादव, फारुक सिद्दीकी, अरविंद यादव, महेंद्र चौहान, रामनिवास यादव आदि मौजूद रहे।