फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केले के खेत में मिली वाशिंग मशीन और फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एसओ बोले, पूरे मामले की जांच की जा रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जटहा बाजार। क्षेत्र के हिरनही गांव में शुक्रवार की रात एक केले के खेत से फ्रीज और वाशिंग मशीन पुलिस ने बरामद किया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
शुक्रवार रात करीब 10 बजे हिरनही गांव निवासी एक व्यक्ति कार से घर जा रहे थे। गांव के हनुमान मंदिर के पास केले के खेत के पास सड़क पर एक बाइक खड़ी थी, जिसे देख उन्होंने कार रोक दी। कार रुकते ही केले के खेत से एक व्यक्ति निकला और बाइक स्टार्ट कर उत्तर दिशा की तरफ भाग निकला। कार सवार व्यक्ति ने जब खेत में जाकर देखा तो वहां एक फ्रीज और एक वाशिंग मशीन थी। इसकी जानकारी होने पर ग्राम प्रधान जयचंद कुशवाहा समेत आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केले के खेत से एक फ्रीज और एक वाशिंग मशीन बरामद की।
विज्ञापन

एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि केले के खेत में वाशिंग मशीन व फ्रिज मिलना आश्चर्यजनक है। छानबीन की जा रही है। अभी तक इन इलेक्ट्रानिक उपकरणों का कोई मालिक सामने नहीं आया है, जिससे कि पता लगा कि आखिर ये उपकरण यहां क्यों रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें