फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कानपुर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची बहराइच की टीम

Mon, 13 Jan 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के खेल परिसर में आयोजित स्टेट फुटबाॅल टूर्नामेंट के चौथे दिन रविवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें बहराइच की टीम ने कानपुर को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इन दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबला देख दर्शन उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, एस आलम, मृत्युंजय मीर व आनंद गुप्ता ने डीएफए कानपुर और डीएफए बहराइच टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच शुरू कराया। पहले हाफ के 11वें मिनट में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार मूव बनाकर गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। लेकिन यह बढ़त अधिक देर तक नहीं रही। अगले ही मिनट में बहराइच की टीम ने शानदार गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने एक दूसरे पर गोल करने का काफी प्रयास किया, लेकिन दूसरा गोल नहीं कर सके, जिससे मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद शुरू हुए दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर गोल करने के लिए पसीना बहाते रहे, लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिली। इस तरह मैच के अंत तक दोनों के बीच का मुकाबला 1-1की बराबरी पर रहा। अंत में मैच का फैसला टाइब्रेकर के माध्यम से हुआ, जिसमें बहराइच की टीम ने कानपुर को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। मैच में निर्णायक की भूमिका उपेंद्र शुक्ला, हाजी मनौवर, मनोज तिवारी, जनमेजय सिंह व सौरभ कुमार ने निभाई रहे।
इस दौरान एसएन शुक्ला, संजय रावत, विपिन चन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद शर्मा, पंकज सिंह, मुजीबुल हुसैन टीपू, अजय लोहिया, राजू जायसवाल, विक्रम अग्रवाल, विजय सिंह चन्देल , विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव, हारून खां, शमीम अहमद, विनोद तिवारी, राजेश पांडेय, मनोज सिंह, संतोष सिंह, प्रदीप वर्मा, खुर्शीद आलम, अरूण मिश्रा, अजय सिंह, राजन मौर्या, नवनीत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें