फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हुआ रामकोला-कसया मार्ग, राह चलना दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील हुआ रामकोला-कसया मार्ग, राह चलना दुश्वार
विज्ञापन

चार पहिया वाहनों के गुजरने से पैदल, साइकिल और बाइक सवारों को होती है परेशानी
आवागमन के दौरान लोगों में बनी रहती है दुर्घटना की आशंका, मरम्मत की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/रामकोला। जिले में खराब सड़कों की मरम्मत में लापरवाही राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। मामूली बारिश होने पर जहां राह चलना दुश्वार हो जाता है। वहीं सफर के दौरान लोगों में रोजाना बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। रामकोला से कसया तक 19 किलोमीटर सड़क पर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों को बचाने के चक्कर में चार पहिया चालक सड़क पर लहराते हुए चलते हैं। जिससे अगल-बगल से गुजरने वाले असुक्षित महसूस करते हैं। साइकिल और बाइक सवार दिन में तो किसी तरह से सफर कर लेते हैं। लेकिन रात में दुर्घटना की आशंका से रास्ता बदलना मुनासिब समझते हैं। इस रोड के गंगाछपरा, टेकुआटार, सिहोरवा टोला, कुट्टीटोला, अमवा, धनौजी के समीप सड़क टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। इस वजह से काफी दिक्कत हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत का टेंडर हुआ था, जो किन्हीं कारणों से निरस्त हो गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
क्या कहते हैं स्थानीय लोग
सड़क के खराब होने से राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही हैं। सड़क टूटने की वजह से गड्ढे का रूप ले चुकी है। उखड़ी गिट्टियों के कारण आए दिन कोई न कोई बाइक सवार गिरकर घायल होता है।
विज्ञापन

बृजेश कुशवाहा, कठबरवा।
रामकोला से कसया-कुशीनगर तक सड़क क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए प्रमुख है। इस पर यातायात का भारी दबाव रहता है। टूटी सड़कों की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
राजेश यादव, धनौजी खास
इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गुजरते हैं। लेकिन समस्या पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। विभागीय लापरवाही से सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है।
चंद्र प्रकाश ओझा, अमवा मिश्रौली
सरकार लाख प्रयास कर रही है कि प्रदेश की सड़कें गड्डा मुक्त हों। लेकिन स्थानीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मुख्य मार्ग होने के बावजूद जिम्मेदार इसे लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

राजेंद्र चौरसिया, अमवा बसहिया
वर्जन
सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर हुआ था। लेकिन वह किन्हीं कारणों से निरस्त हो गया। सड़क की मरम्मत कराने के लिए दोबारा टेंडर कराया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत का काम हो सके।
मृत्युंजय कुमार झा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें