फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गर्भवतियों की गोद भराई, बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

Tue, 16 Jun 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रगति पथ-12 वर्ष कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, संस्थागत प्रसव तथा नवजात शिशुओं की देखभाल के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों के नियमित टीकाकरण और कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। बीडीओ अखंड प्रताप ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता पैदा करना भी है। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम, पशुपालन विभाग तथा शिक्षा विभाग के तरफ से स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सीडीपीओ सीमा सिंह, एडीओ एसटी आशुतोष मिश्र, कंप्यूटर ऑपरेटर सुबाष प्रसाद, एडीओ पंचायत सुनील सिंह, अमृत ठाकुर, अरविंद चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें