कसया। तहसील सभागार में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस का आयोजन हुआ। इसमें बुजुर्गों के अधिकारों, उनके संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों और समाज में उनके सम्मानजनक जीवन की जरूरत के बारे में जानकारी दी गई। तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने कहा कि बुजुर्ग परिवार व समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव व मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न केवल सामाजिक दृष्टि से अनुचित है, बल्कि कई मामलों में यह कानूनन दंडनीय भी है। संवाद