चित्रकला में नितेश व दिव्यांगका ने मारी बाजी
- उदित नारायण इंटर कॉलेज सभागार में मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज सभागार में बृहस्पतिवार को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें नितेश और दिव्यांगका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरुक किया गया।
डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की पहचान होती है। इसे नाए रखने प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। इसलिए अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाते हुए सभी लोगों को मतदान महापर्व मे शामिल कर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम को डीआईओएस मनमोहन शर्मा, बीएसए विमलेश कुमार, बलवंत बहादुर, अश्वनी कुमार पांडेय, डॉ. देवेंद्र मणि, नागेश्वर त्रिपाठी, गोविंद मिश्र, सत्यजीत द्विवेदी, नीरज बंका, अनिल मिश्र, सुरेंद्र सिंह, श्वेता, शिवम, साक्षी पांडेय, रागिनी शुक्ला, संध्या चतुर्वेदी, संजय राय, रेनू गुप्ता, रामस्वरूप पांडेय, अलका सिंह आदि ने संबोधित किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 के छात्र-छात्राओं में नितेश शर्मा ने प्रथम, हिमांशु शर्मा ने द्वितीय, रानी यादव ने तृतीय और कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं में दिव्यांगका उपाध्याय ने प्रथम, रिहाना खातून ने द्वितीय, अंजली भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मूकबधिर छात्र आदित्य कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया। इन सभी प्रतिभागियों को डीएम ने पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, राममिलन सिंह राजू यादव, जीत बहादुर राय, संजय राय, मीरा देवी, सरला देवी, विरेंद्र पाल, कृष्ण कुमार चौधरी, गौरी शंकर, रीना यादव, संगीता मिश्रा आदि मौजूद रहे।