फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर अधिकारियों से बातचीत करते चुनाव आयोग के प्रेक्षक आईएएस अटानु मजूमदार।संव? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- मातहतों को दी निष्पक्ष मतदान कराने की हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। बृहस्पतिवार को चुनाव प्रेक्षक व लाइजन ऑफिसर ने बिहार सीमावर्ती गांव में बने मतदान बूथों का निरीक्षण किया। सुरक्षा बंदोबस्त और चुनाव की तैयारियों पर चर्चा कर मातहतों को जरूरी निर्देश दिया।
विज्ञापन

आगामी तीन मार्च को होने वाले तमकुहीराज विधान सभा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक माह पहले से तमकुहीराज तहसील प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुटा है। चुनाव आयोग के प्रेक्षक आईएएस अटानु मजूमदार, लाइजन ऑफिसर और क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को तमकुहीराज तहसील के अधिकारियों के साथ बिहार बॉर्डर पर स्थित बहादुरपुर पहुंचे। वहां पुलिस से सुरक्षा बंदोबस्त जानकारी लेकर बॉर्डर के हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार आशीष रंजन, एसओ तरयासुजान कपिलदेव चौधरी, लेखपाल अशोक कुमार वर्मा, अश्वनी राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें