पडरौना। विकास खंड नेबुआ नौरंगिया की ग्राम सभा सेकुईय में इफको द्वारा जैव उर्वरक एवं नैनो उर्वरकों पर आधारित कृषक गोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिलीप कुमार राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश राय, सेवानिवृत्त प्राध्यापक कार्डेट इफको डॉ. मनबोध प्रसाद एवं कई प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। इफको के क्षेत्र अधिकारी कुशीनगर अनमोल रत्न मिश्रा ने किसानों को फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी दी तथा नैनो डीएपी, नैनो यूरिया प्लस, नैनो जिंक एवं नैनो कॉपर के प्रयोग विधि एवं लाभ विस्तार से बताए। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी का उपयोग बीज शोधन (5 मि.ली./किग्रा) एवं जड़ शोधन (5 मि.ली./लीटर) के रूप में किया जा सकता है। इसके बाद आधे घंटे सुखाकर बुवाई/रोपाई करने से बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। संवाद