फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी पुरस्कृत

Mon, 26 Aug 2024 02:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर के एक होटल में रविवार को प्रोफेसर राजा यादव मेमोरियल एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से गीता यादव उत्कृष्ट पुरस्कार-2024 वितरण समारोह हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम मेधावी विद्यार्थियों को उनकी मंजिल तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने गीता यादव उत्कृष्ट पुरस्कार की सराहना की। मेधावियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स दिए और विषयों के चयन की बारीकियों को समझाया। पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि मेधावियों के सम्मान से उनका हौसला बढ़ेगा। गीता यादव का शिक्षा से जुड़ाव रहा। उनकी स्मृति में इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम को डाॅ. उदयनरायन गुप्ता, राम दयाल पटेल, राजेश प्रताप राव, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अभिषेक तिवारी, राजेश पांडेय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भंते महेंद्र और संचालन मजीबुल्लाह राही व हरीलाल यादव ने संयुक्त रूप से किया। आयोजक डाॅ. मनोज कुमार यादव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शकुरुल्लाह अंसारी, राजेंद्र यादव, कैसर जमाल टीटू, भंते मुलायम, नंदलाल विद्रोही, चंद्र जीत यादव, बबलू यादव, परवेज आलम, देवेन्द्र यादव, आदर्श त्रिपाठी, विजय कुशवाहा, राजेंद्र उर्फ मुन्ना, शाहिद लारी, वाजिद अली, राजेंद्र पाल, साकिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



0

ये मेधावी हुए सम्मानित:-
हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। गायन के क्षेत्र में धीरज राव, अश्वनी द्विवेदी के अलावा हाईस्कूल की आरुषि गुप्ता, पुष्कर चौहान, श्रेयांश उपाध्याय, प्राची शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, अदिति शर्मा, जयकरन, सत्यम सिंह, नितिन यादव, आकाश गुप्ता, अविनाश साह, अजीत गुप्ता, प्रियांशी सिंह, सुमित गुप्ता, उत्कर्ष यादव, अंजली शर्मा, सोनू राजभर, राजकुमार चौहान, आर्यन सिंह, आयुष सिंह, मोनू वर्मा, मोनिका समेत खेल, ताइक्वांडो, गीत सहित अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें