मथौली। क्षेत्र के डुमरी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक ने श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब भी पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है तो उसका नाश कर धर्म की स्थापना के लिए भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होते हैं।
कथा वाचक आनंद जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत मनुष्य को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान की भक्ति से जीवन में सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए लोगों को भगवान के प्रति आस्था और सत्कर्म अपनाना चाहिए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का जन्म की कथा विस्तार से सुनाते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अर्धम बढ़ता है तो उसके नाश के लिए भगवान अवतरित होते हैं। कथा के दौरान आयोजकों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की झांकी प्रस्तुत की।
इस दौरान अशोक पांडेय, अशोक सिंह, संजय तिवारी, गुड्डू पांडेय, अविनाश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद