फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग करते चपरासी का ऑडियो वायरल

Tue, 27 Feb 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंगुआ बाजार। तमकुहीराज तहसील में तैनात एक चपरासी नायब तहसीलदार के बारे में आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग कर रहा है। इसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो संज्ञान में आने के बाद तहसील प्रशासन उसकी जांच में जुट गया है। हालांकि वायरल ऑडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तमकुहीराज तहसील में तैनात एक चपरासी तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत है। उसका 3 मिनट 24 सेकेंड का एक ऑडियो सोमवार को वायरल हुआ। वायरल आडियो में चपरासी तहसील में तैनात एक नायब तहसीलदार के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। चपरासी तहसील के तहसीलदार व अन्य अधिकारियों का भी नाम लेकर अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। उसके बातचीत का ऑडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संंबंध में एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद ने बताया कि ऑडियो मेरे भी संज्ञान में आया है। इसके सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें