फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सावधान! रेता क्षेत्र में न जाएं अकेले, समूह में लाठी-डंडा लेकर चलें

Sun, 09 Feb 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कटाई भरपुरवा गांव बगल रेता क्षेत्र में हिंसक जानवर के तरफ से कई पालतू जानवरों के शिकार बनाने के बाद लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग ने रविवार को क्षेत्र में डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई और लोगों सतर्क रहने का नसीहत दी। बताया गया कि अकेला कोई व्यक्ति रेता क्षेत्र में न जाए।
कटाई भरपुरवा गांव से होकर बड़ी गंडक नदी बहती है। इस गांव के लोगों की अधिकतर खेती रेता क्षेत्र में है। रेता क्षेत्र में कई दिनों से हिंसक जानवर देखा जा रहा है। इसने कई पालतू जानवरों को अब तक अपना शिकार बना लिया है। इससे लोग डरे हुए हैं।
हालांकि, वन विभाग ने लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से वन कर्मियों हमेशा निगरानी रखने के साथ ही संवेदनशील जगह पर जानवर को फंसाने के लिए पिजड़ा लगा रखा है, लेकिन हिंसक जानवर दो दिन बाद भी पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

रविवार को वन विभाग के तरफ से कटाई भरपुरवा गांव में डुगडुगी मुरादी कराई गई। वन कर्मियों ने इसके माध्यम से लोगों सतर्क रहने को कहा। बताया कि कोई भी व्यक्ति अकेला रेता क्षेत्र में न जाए।
विज्ञापन

लोग समूह में अपने खेतों के तरफ जाएं व लाठी डंडा के साथ रहें। रात में अगर कहीं उसकी आहट मिले तो आग की लुकारी बना लें और शोर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें