फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाजिरी 64 की, कार्यस्थल पर 16 मजदूर

Sun, 12 Jan 2025 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सौरहा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार व शनिवार को ऑनलाइन मजदूरी में खेल किया गया। 64 मजदूर की ऑनलाइन हाजिरी लगाई गई, जबकि कार्य स्थल पर मात्र 16 मजदूर ही काम कर रहे थे। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीडीओ से की है।
विज्ञापन

अजहर के घर नईमुल्ला के घर तक चकरोड पर मिट्टी भराई का कार्य चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, इसमें सात मजदूर थे जो बिना मेठ के ही मिट्टी भराई के नाम पर कोरम पूरा कर रहे थे। बगल के राम आधार के खेत से रामप्रीत के खेत तक मिट्टी भराई में मेठ सुदामा के साथ नौ मजदूर थे। ऑनलाइन सात मास्टररोल पर 64 मजदूरों को उपस्थिति दिखाई गई।
इस संबंध में डीसी मनरेगा राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए बीडीओ नेबुआ नौरंगिया को निर्देश दिए गए हैं। यदि अनियमितता मिली तो कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया जाएगा।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें