फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गर्भवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश कपड़े भी फाड़े, पांच लोगों पर केस दर्ज

Mon, 20 Oct 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ माह की गर्भवती महिला के घर में घुसकर पांच लोगों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति से पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने महिला के घर पर धावा बोला। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। रामकोला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर बताया की 13 अक्तूबर को आरोपी घर में घुस आए। उन्हें पता था कि घर में कोई नहीं है। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर उसकी सास नीचे आईं। उन्होंने आरोपियों को धक्का देकर भगाने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने सास और बहू दोनों को मारापीटा और गालियां दीं।
विज्ञापन

हत्या की धमकी देते हुए असलहा लहराते हुए फरार हो गए। तहरीर में महिला ने यह भी बताया कि मेरे पति और आरोपियों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। इसके बाद पीड़िता और उसकी सास ने इलाज कराया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें