फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश, उलाहना देने गए युवक की चाकू मारकर हत्या

Fri, 27 Jun 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जग्गू की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के राजपुर खास के बेनिया टोला के पास तीन युवकों को बुधवार की रात कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर बाइक और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर युवकों की पिटाई भी की। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह आरोपी युवक के घर परिजनों संग ग्रामीण उलाहना देने गए। अभी बात चल रही थी कि आरोपी के घरवाले हंगामा करने लगे और इसी दौरान मछली विक्रेता जग्गू निषाद की चाकू मारकर हत्या कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसके बाद नाराज गांव वालों ने आरोपियों का घर घेरकर हंगामा किया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर खास के बेनिया टोला निवासी उमाशंकर निषाद, बिट्टू निषाद व छबिला निषाद एक बाइक से बुधवार की रात करीब 10 बजे सेवरही कस्बे से अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच पिपरघाट एहतमाली ग्रामसभा के नरवा टोला निवासी प्रिंस निषाद ने अपने कुछ साथियों के साथ तीनों को रास्ते में जबरन रोक लिया। इसके बाद पिटाई कर मोबाइल फोन और बाइक छीनने की कोशिश करने लगा। घर पहुंचे युवकों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। बृहस्पतिवार की सुबह इसकी उलाहना देने के लिए गांव के जग्गू निषाद के साथ परिजन व अन्य ग्रामीण प्रिंस के घर पहुंचे। लोगों को देख प्रिंस के घरवाले हंगामा करने लगे। इसी दौरान प्रिंस ने 40 वर्षीय मछली विक्रेता जग्गू के सीने में चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद प्रिंस के घर पहुंचे लोग जान बचाकर भागने लगे। वारदात के बाद खून से लथपथ जग्गू को लोग सेवरही सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर सुनकर गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर आरोपी के घर को घेर लिया। घर में छिपे आरोपी को बाहर निकालने के लिए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इसके बाद सीएचसी पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। कुछ देर बाद एएसपी निवेश कटियार, तहसीलदार शशिकांत प्रसाद, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, सीओ राकेश प्रताप सिंह के अलावा सेवरही, चौरा खास, तुर्कपट्टी, महिला थाना, पटहेरवा, बरवापट्टी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी के घर को घेरकर उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर रहे लोगों को वहां से हटाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया। दोनों गांवों में तनाव को देखते हुए पुलिस के साथ पीएसी जवानों की तैनाती कर दी गई है। सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया की जग्गू के भाई फागू निषाद की तहरीर पर प्रिंस निषाद, उसकी मां सविता देवी, चचेरे भाई सोनू निषाद, सचिन निषाद, सन्नी देवी, नत्थू निषाद पर केस दर्ज लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें