फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंप पर लूट का विरोध करने पर गाड़ी से कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। चंद्रपुर मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचे दो अज्ञात युवकों पर लूट, गाली-गलौज और जान से मारने की नीयत से वाहन चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने पेट्रोल पंप संचालक और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और पुलिस को सूचना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। संचालक की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर मिश्री निवासी पेट्रोल पंप संचालक नवीन प्रताप सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते दो सितंबर की रात करीब 10 बजे दो अज्ञात युवक वाहन से पेट्रोल पंप पर पहुंचे। तेल डलवाने के बहाने दोनों ने बहसबाजी शुरू कर दी और विवाद करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान दोनों ने लूटपाट का प्रयास किया। संचालक और कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो युवक वाहन के अंदर से गाली-गलौज करने लगे।
संचालक ने बताया कि पुलिस को बुलाने की बात कही तो दोनों युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वाहन को संचालक और कर्मचारियों की तरफ तेजी से बढ़ाते हुए उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें