गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल लुअठहा के पिपरहवा टोला में महिला को डायन बताकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कांती देवी ने तहरीर दी कि 31 अगस्त की सुबह वह घर के सामने थी। रामकुंवर, अमर, बुधिराम, लाइची देवी, गुदरी, गोरख और प्रीति देवी पहुंचे और डायन होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर पुत्री कुसुम और पुत्र पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। महिला का दुदही सीएचसी में इलाज कराया गया। थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवादद