फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमला

Fri, 05 Jun 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे में बुधवार की रात को दो किशोरों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल 13 वर्षीय मन्नू चौहान को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 16 हरिहरनाथ उत्तरी के 13 वर्षीय मन्नू चौहान और पड़ोस के किशोर से बुधवार रात करीब 9 बजे किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने मन्नू चौहान की पीठ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मन्नू की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। घटना के बाद हमला करने वाला हमउम्र फरार हो गया। एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घायल मन्नू चौहान के घर गई थी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें