पंचायत में भाजपा नेता पर तलवार से हमला
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के हरदिया हाता गांव में भूमि विवाद में समझौता कराने गए भाजपा नेता मान सिंह चौहान पर तलवार से हमला हो दिया। मौजूद लोगों ने लहूलुहान भाजपा नेता को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
करीब एक सप्ताह पूर्व सड़क की भूमि पर कब्जे की शिकायत चौकी इंचार्ज समउर रमेश पुरी से की गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। इसी विवाद में पंचायत के लिए रविवार को भाजपा नेता मान सिंह चौहान को मौके पर बुलाया गया। बताया जाता है कि पंचायत शुरू होने से पहले ही तलवार से हमले में भाजपा नेता लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। मौजूद लोगों ने उन्हें फाजिलनगर भेजा। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।