फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बालू लदी ट्राॅली रोकने पर सहायक अभियंता को पीटा

Sun, 13 Apr 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। बिहार से बालू लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली को रोकना बाढ़ खंड के सहायक अभियंता को महंगा पड़ गया। शुक्रवार की शाम को कटाई भरपुरवा में दस से अधिक बालू माफिया सहायक अभियंता चतुर्थ की घेरकर पिटाई कर भाग गए। सहायक अभियंता ने पुलिस को तहरीर देकर दस अज्ञात लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिहार से होकर जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा होते केबीए बांध जाता है। करीब चार माह पहले बंधे पर सड़क का निर्माण करवाया गया है। ओवरलोड बालू लदे वाहनों के आवागमन के कारण सड़क कई जगह टूटकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। सड़क क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पर जांच करने शुक्रवार को बाढ़ खंड के सहायक अभियंता चतुर्थ विवेक त्रिपाठी कटाई भरपुरवा तटबंध पर पहुंचे। ओवरलोड बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को रोककर बंधे से नहीं जाने की सलाह दे रहे थे। इसकी जानकारी ट्रैक्टर चालक ने किसी को दे दिया। कुछ देर बाद करीब दस की संख्या में बालू माफिया पहुंचे और सहायक अभियंता विवेक त्रिपाठी से उलझ कर उनसे परिचय पूछते हुए आईडी कार्ड मांगने लगे। बात आगे बढ़ी तो बालू माफिया सहायक अभियंता को मारपीट कर वहां से भाग गए। सहायक अभियंता के साथ उनका एक कर्मचारी विंध्याचल भी था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सहायक अभियंता ने इस मामले में दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें