फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इंटरलॉकिंग कराने के विवाद में मारपीट, 20 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। शेखपुरवा गांव में रास्ते पर इंटरलॉकिंग कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। राघवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 10 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे ग्राम प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि रुद्रप्रकाश सिंह उनकी जमीन पर इंटरलॉकिंग का कार्य करा रहे थे। विरोध करने पर रुद्रप्रकाश सिंह समेत कई लोग एकजुट होकर उनके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। राघवेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रशासक पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष की ग्राम प्रधान प्रशासक शिवांगी सिंह ने भी पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने राघवेंद्र सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। एक पक्ष की ओर से 14 और दूसरे पक्ष की ओर से छह लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें