फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गैंगेस्टर एक्ट, विशेष अपराध और लंबित विवेचनाओं पर एएसपी ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में सर्किल सदर क्षेत्र के विवेचकों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में गैंगेस्टर एक्ट, विशेष अपराध (एसआर) और तीन माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में थाना कोतवाली पडरौना, कुबेरस्थान, तुर्कपट्टी, जटहां बाजार, रविंद्रनगर धूस, अपराध शाखा और महिला थाना के विवेचक शामिल रहे।
एएसपी ने सभी विवेचकों को महिला एवं बाल अपराध सहित गंभीर प्रकरणों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही थानों में आईजीआरएस, जनशिकायतों एवं महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समाधान की भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें