फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अशोक

Fri, 17 Apr 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित जीएसएटी कार्यालय के अधिवक्ता कक्ष में बृहस्पतिवार को टैक्स बार एसोसिएशन की जिला इकाई का गठन हुआ। इसमें अशोक कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष और नवीन कुमार सिंहानिया को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी रामगोपाल गुप्ता की देखरेख में हुई जिला कार्यकारिणी के गठन में अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार अग्रवाल और मनोज कुमार श्रीवास्तव समेत दो उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। एक पद के लिए दो उम्मीदवार होने के चलते चुनाव कराया गया, जिसमें 38 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें 33 मत अशोक कुमार अग्रवाल और 14 मद मनोज श्रीवास्तव को मिले, जबकि एक मत नोटा को मिला था। इस तरह अशोक कुमार अग्रवाल अध्यक्ष पद पर विजेता हुए। इसके बाद अन्य पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें अनुज कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, नवीन कुमार सिंहानिया को महामंत्री, विकास कुमार जायसवाल को संयुक्त मंत्री, मोहन लाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस दौरान अवधेश कुमार तिवारी, रितेश कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश द्विवेदी, भूपेंद्र कुमार सिंह, हिमांशू शेखर पांडेय, अतुल्य रत्न श्रीवास्तव, उमेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें