फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आशा कार्यकत्रियों ने मांगो को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। शुक्रवार को भी सीएचसी दुदही पर आशा एवं आशा संगिनियों का अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया और अपनी लंबित मांगों को दोहराया। बता दें कि प्रदर्शन के दौरान आशा कर्मियों की मांग है कि,आशा और आशा संगिनियों ने बताया कि वे 2019 से लंबित प्रोत्साहन राशियों के भुगतान, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा और अन्य मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठी हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान आशा नेताओं ने कहा कि नया साल उनके लिए नई उम्मीद लेकर आया है, लेकिन अगर इस साल भी सरकार ने उनकी समस्याओं की अनदेखी की, तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन के नएनए तरीके अपनाए जाएंगे। धरना-प्रदर्शन में रीता पटेल, गीता सिंह बबीता राय, सुनीता सिंह, शांति गुप्ता, रीता राय, सुरती देवी, किरण राय, किरण तिवारी, नूरजहां, शहनाज, ममता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें