फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आशा कार्यकर्ताओं और संगिनी ने किया सीएमओ का घेराव

Fri, 01 Dec 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले भर की आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ये छह सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं। सूचना पर पहुंचे सीएमओ का घेराव किया और 2021-22 के बकाये मानदेय का एकमुश्त भुगतान, सीएचओ के साथ ओपीडी में योगदान करने वाली आशा कार्यकर्ताओं का बकाया भुगतान कराने सहित अन्य मांगें उठाईं।
विज्ञापन

आशा संघ की जिलाध्यक्ष रीता पटेल और संगिनी संघ की जिलाध्यक्ष किरन तिवारी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता और संगिनी सीएमओ कार्यालय परिसर में एकत्र हुईं। इन लोगों ने सीएमओ कार्यालय में नारेबाजी की। इसकी जानकारी होने पर सीएमओ पहुंचे, जहां उन्हें घेरकर नारेबाजी करने लगीं। इन लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। इनकी मांग थी कि आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का वर्षों से लंबित राज्यवित्त से अनुमन्य प्रोत्साहन राशि, आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं को समान प्रोत्साहन राशि, ओपीडी में योगदान करने वाली आशाकर्मियों का लंबित भुगतान, सीएचओ रहित क्षेत्रों की आशा कर्मियों को प्रोत्साहन राशि, आयुष्मान कार्ड के बनवाने पर पारिश्रमिक भुगतान के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि टुकड़ों के बजाय एकमुश्त दिया जाए।
सीएमओ ने आशा कार्यकर्ता एवं आशा संगिनियों से वार्ता किया और बताया कि अप्रैल से अक्तूबर तक का 14 में से 11 विकासखंडों का प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जा चुका है। केवल सेवरही, विशुनपुरा और खड्डा विकासखंड का भुगतान बाकी है, जो प्रक्रियाधीन है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान का मुद्दा उठाया, इस पर सीएमओ ने बताया कि कार्यालय स्तर पर इसकी जांच की जाएगी। यदि कार्यालय को इसके लिए बजट प्राप्त हुआ है तो ऐसी स्थिति में राशि निर्गत की जाएगी। इस दौरान सरोज देवी, अनिता सिंह, समेतला, संगीता देवी आदि आशा संगिनी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें