फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुदही में आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Jan 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। स्थानीय सीएचसी पर 22वें दिन सोमवार को अपनी मांगों को लेकर आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का आरोप था कि 2019 से लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा की मांगों को लेकर धरना दे रही हैं।
विज्ञापन

धरना दे रही आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए साल में सरकार से उम्मीद है कि उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय लिया जाए। लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं दिखाई दे रही है। जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज करेंगे। इस मौके पर रीता पटेल, गीता सिंह बबीता राय, सुनीता सिंह, शांति गुप्ता, रीता राय, सुरती देवी, किरण राय, किरण तिवारी आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें