दुदही। सीएचसी परिसर में चल रहा आशा एवं संगिनियों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। उन्होंने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एवं सीएचसी प्रभारी को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष रीता पटेल ने कहा कि वे अब केवल आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगी, बल्कि अपने हक की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेंगी।
ब्लॉक कोषाध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि आशा और आशा संगिनियां पिछले कई वर्षों से सरकार की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफल बना रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उनका मेहनताना समय पर नहीं दिया जा रहा है।