फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भीड़ बढ़ी तो रोडवेज की व्यवस्था लड़खड़ाई

Mon, 03 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। जिले में बस स्टेशनों पर बड़े शहर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ जुट रही है। वहीं डग्गामार वाहन उसका फायदा उठा रहे हैं। लोगों को यात्रा के दौरान बसों की संख्या कम पड़ जा रही है। जिससे लोगों को यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को कसया और पडरौना बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रहीं। बसें कम पड़ गईं। जिसके वजह से लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। अन्य प्रदेशों में रहकर रोजगार कर रहे लोग त्योहार मनाने अपने घर आए थे। सभी त्योहार बीत जाने के बाद लोग अपने गंतव्य के लिए निकल पड़े है। बस स्टेशनाें पर काफी संख्या में सवारी पहुंच रहे है। वहां यात्रा के दौरान गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, कानपुर की सवारी ज्यादा निकल रहीं है। उसके बाद दिल्ली की सवारी भी एका दुक्का देखने को मिली। रोडवेज की हालत सवारी निकलने से लडखड़ा गई है। जिम्मेदार कह रहे है कि सवारियों के लिए भरपूर इंतजाम किए गए है, लेकिन मौके पर यात्रियों के सापेक्ष बसे कम पड़ जा रहीं है। लोगों को कई घंटों इंतजार करने के बाद बसें मिल रहीं है। स्टेशनों पर यह नजारा सुबह से शाम तक देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें