फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राम का जन्म होते ही लगे जयकारे

Mon, 22 Sep 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रामजन्म का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
भागलपुर। कस्बे के सब्जी मंडी मैदान में चल रही रामलीला के दूसरे दिन शनिवार की रात स्थानीय कलाकारों ने रामजन्म और ताड़का वध का मंचन किया। यह देख दर्शकों ने जयकारे लगाए। भागलपुर रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला का शुभारंभ समाजसेवी कुबेर माझी ने प्रभु श्रीराम की आरती में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दूसरे दिन दिखाया गया कि राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ किया जाता है। अग्नि देव प्रसन्न होकर खीर का पात्र राजा को प्रदान करते हैं, जिससे तीनों रानियां गर्भ धारण करती हैं।
विज्ञापन

चैत्र माह की नवमी तिथि पर तीनों रानियां पुत्र को जन्म देती हैं। जन्म की खुशी में पूरे अयोध्या में खुशी मनाई जाती है। आगे दिखाया गया कि राक्षसों के आतंक से देवी देवता परेशान हैं। गुरू विश्वामित्र अयोध्या पहुंच कर राम लक्ष्मण को वन लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें