फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे कम पड़ गए इंतजाम

Wed, 29 Jan 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के मौके महाकुंभ प्रयागराज में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें मंगलवार को कम नहीं हुईं। बस के लिए श्रद्धालु रोडवेज बस स्टेशन पर बैठकर बसों का घंटों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

स्टेशन पर बस नहीं मिलने से सैकड़ों यात्री टैंपो समेत अन्य प्राइवेट वाहन पकड़कर किसी तरह गोरखपुर पहुंचे। वहां से बस या ट्रेन से महाकुंभ में शामिल होने के लिए रवाना हुए। पडरौना बस स्टेशन से शाम ढलने तक लोग प्रयागराज के लिए रवाना होते रहे। मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए पडरौना डिपो की तरफ से बीते दो दिन में 125 बस भेजने का दावा किया जा रहा है, जिससे छह हजार से अधिक श्रद्धालु रवाना हो चुके हैं।
प्रयागराज महाकुंभ आने के लिए सोमवार को सुबह से ही बस स्टेशन पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दोपहर बाद तो बसों की अपेक्षा बस स्टेशन पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू हो गई। शाम ढलने के बाद तो बस न मिलने से सैकड़ाें श्रद्धालु वापस लौट गए थे। भीड़ को देखते हुए आनन-फानन में गोरखपुर और सिकरीगंज से भी डिपो की तरफ से बसें मंगाई गई थीं।
विज्ञापन

डिपो के अनुसार सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान करने जाने के लिए रोडवेज की ओर से 100 बसों को भेजा गया था। लेकिन मंगलवार को भी प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हुई। सुबह घना कोहरा के बाद पडरौना स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ थी। कई ऐसे भी यात्री थे जिन्हें बीते सोमवार को कसया या हाटा समेत अन्य स्थानों से बस नहीं मिली थी, वे मंगलवार को सुबह ही बस स्टेशन पर पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं की उम्मीद से अधिक भीड़ होने के कारण रोडवेज की व्यवस्था मंगलवार को भी लड़खड़ा गई। बस स्टेशन पर दोपहर तक श्रद्धालु बस के लिए परेशान दिखे। इस बीच जो भी बस बस स्टैंड पर आ रही थी, वह कुछ ही मिनट में भर जा रही थी। दोपहर बाद बीते दिनों गई बसें जब पडरौना बस स्टेशन पर पहुंची, तब जाकर स्थिति संभल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें