फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : बुखार व खांसी-जुकाम के ज्यादा मरीज पहुंचे

Mon, 04 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें वायरल बुखार, खांसी, जुकाम व त्वचा संबंधी रोगी अधिक पहुंचे थे। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई।
विज्ञापन

डाक्टरों के मुताबिक तेज धूप व लू के बाद बारिश होने से हुए मौसम बदलाव से वायरल बुखार, खांसी, जुकाम व त्वचा के रोगियों की संख्या अधिक रही। ऐसे में धूप बचाव की सलाह दी गई। साथ ही धूप से बचने के लिए तरल पदार्थ के सवेल करने की सलाह दी जा रही है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिधुआ बाजार में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 19 मरीजों का परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। केंद्र पर फार्मासिस्ट चंद्रभान यादव सहित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मौजूद रही,लेकिन यहां पर चिकित्सक नदारद रहे। मेले में सर्दी,खांसी,बुखार सहित अन्य रोगों के मरीजों पहुंचे,जहां मुफ्त में दवा दी गई। बोदरवार संवाद के अनुसार, कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान खांसी व जुकाम से पीड़ित रोगियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। इसमें सर्वाधिक बुजुर्ग रोगी रहे।
विज्ञापन

ये सभी मौसम में हुए बदलाव के चलते वायरल बुखार व खांसी-जुकाम से पीड़ित थे। आरोग्य मेले में रजवंता (60) , रीना देवी (34) , इमरती देवी (60) बिंदू देवी (56) राजेंद्र दीक्षित (65) , सुमन देवी (50), इमरती देवी (63) भानुमती (60), अविनाश निषाद (46) सहित कुल 71 रोगियों का परीक्षण पर उपचार किया गया। उन्हें मुफ्त में दवाएं दी गई।
मेले में डॉ. संजय भारद्वाज ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के चलते वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के रोगियों की संख्या अधिक रही।
बचाव के लिए गुनगुना पानी का प्रयोग व साफ-सफाई पर ध्यान देने के लिए सलाह दी गई है। उजारनाथ संवाद के अनुसार, क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में आरोग्य मेले में कुल 26 मरीजों का परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। मेले में रोगियों का उपचार कर रहे डॉ. संजय कुमार,ने बताया की मौसम परिवर्तन के चलते रोगियों का ग्राफ बढ़ा हुआ था। आरोग्य मेले में जमील अहमद,रामजी कुशवाहा,शंभुशरण पांडेय,अशोक कुशवाहा सहित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मौजूद रही। लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, कस्बे के न्यू पीएचसी में लगे आरोग्य मेले में रविवार को कुल 28 मरीजों का उपचार किया गया। फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार व एलटी तृप्ति ने बताया कि मेले में त्वचा के दो, शुगर के चार, टायफाइड के दो रोगियों का परीक्षण किया गया और उन्हें मुफ्त में दवाएं दी गई।
विज्ञापन

मेले में क्षय रोग के दो व वायरल बुखार के तीन मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,इसके अलावा पांच रोगियों के खून की जांच की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें