जिले के 29 अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्तिपत्र
पडरौना। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को क़ृषि विभाग में नवनियुक्त प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान कुल 29 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।
उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से वर्ष 2018 में प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई गई थी। इसमें कुशीनगर जिले में कुल 30 अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। शुक्रवार को 29 अभ्यर्थियों को बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह और फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान सीडीओ अनुज मलिक, उपनिदेशक कृषि डॉ. बीआर मौर्य, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल आदि मौजूद रहे।