फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अटल विद्यालय में प्रवेश के लिए करें आवेदन

Fri, 30 Jan 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं अनाथ बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं निशुल्क शिक्षा दिया जाएगा। इसके लिए अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह एवं नौ में प्रवेश के लिए 31 जनवरी तक आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। यह जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए ऐसे निर्माण श्रमिक, जो श्रम विभाग में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत 30 नवंबर 2022 तक पंजीकृत हैं, उनके अधिकतम दो बच्चे पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले बच्चे भी पात्र हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र जिला श्रम कार्यालय, रामकोला रोड, पडरौना, कुशीनगर से प्राप्त किए जा सकते हैं। वेबसाइट upbocw.in के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें