फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर पलटा सेब लदा ट्रक, आवागमन रहा प्रभावित

Wed, 25 Feb 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुशीनगर सुखारी छपरा गांव के सामने हाइवे पर पलटा सेव लदा ट्रक। सोशल मीडिया
विज्ञापन
कसया। नगर से गुजरे हाईवे पर मंगलवार की शाम बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कुशीनगर चौराहे के समीप सुखारी छपरा गांव के पास सेब से लदा ट्रक अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर आवागमन बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रक सेव और संतरा लादकर बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक का पहिया अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। क्षतिग्रस्त वाहन से फलों को दूसरे वाहन में लोड कराकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया जा सका।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि सेव लदा ट्रक टायर फटने से पलट गया था। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन हटवाया और आवागमन बहाल करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें