फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की अपील

Thu, 09 Apr 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर बुधवार को सीओ सदर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें व्यापार मंडल समितियों के सदस्य व बैंकों के प्रबंधक शामिल रहे।
विज्ञापन

गोष्ठी में जिले में सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था को मजबूत करने व साइबर अपराधों से बचाव के लिए चर्चा की गई। बैठक में व्यापारियों एवं बैंकों के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा चुनौतियों, साइबर अपराधों (ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, डीपफेक, फेक जॉब/इन्वेस्टमेंट स्कीम आदि) की बढ़ती घटनाओं, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने, सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी, नाइट पेट्रोलिंग और आपसी समन्वय के बारे में विस्तार से चर्चा की।
व्यापार मंडलों और बैंकों के जिम्मेदारों से अपील की गई कि वे अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करें, कर्मचारियों व ग्राहकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम को दें। साथ ही साथ साइबर अपराधों से संबंधित डाटा अल्प समय में उपलब्ध कराने हेतु सभी बैंक कर्मियों को बताया गया। मीटिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल मनोज कुमार पंत मय टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें