फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आईटीआई छात्रों को पसंदीदा ट्रेड पाने का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। आईटीआई में प्रवेश ले चुके ऐसे प्रशिक्षार्थियों के लिए राहत की खबर है, जिन्हें पसंद की ट्रेड या संस्थान नहीं मिला है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने चौथे चरण में फ्लोट विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को उच्चीकरण का मौका देने का निर्णय लिया है। प्रवेश छोड़ने वालों के लिए नाम कटाने की ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्या ने बताया कि प्रथम तीन चरणों के बाद खाली होने वाली सीटों पर उन प्रशिक्षार्थियों का उच्चीकरण किया जाएगा, जिन्होंने किसी चरण में फ्लोट विकल्प चुना था, लेकिन उच्चीकरण नहीं हुआ है। सीटों का आवंटन मेरिट और अभ्यर्थियों की ओर से दिए गए विकल्पों के क्रम के आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि नाम कटाने के इच्छुक प्रशिक्षार्थी 27 से 29 सितंबर तक एससीवीटी पोर्टल पर लॉगिन कर कारण सहित सहमति दर्ज कर सकेंगे। उच्चीकरण होने पर अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि से बुलावा पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसकी सूचना मोबाइल पर भी भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें