फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शुरू, शत-प्रतशित विद्यार्थी शामिल

Tue, 17 Mar 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज के उच्च कन्या प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
पडरौना। जिले में संचालित 2464 परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। ये परीक्षाएं कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। पहले दिन परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न हुईं। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई। इस पाली में कक्षा एक से पांच तक छात्रों की मौखिक परीक्षाएं ली गईं। वहीं,कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि और गृह शिल्प विषयों की परीक्षा दी। दूसरी पॉली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की गई। इसमें कक्षा छह से आठ तक के छात्रों ने खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा दी।
विज्ञापन

कप्तानगंज संवाद के अनुसार,ब्लॉक क्षेत्र में कुल 143 परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा सुचारु ढंग से हुई। जिसमें 97 उच्च प्राथमिक, 15 कंपोजिट के 30 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। सभी विद्यालयों में तय समय में निर्धारित विषयों की परीक्षाएं हुईं।
लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इमिलिया लालाछपरा में पंजीकृत कुल 165 छात्रों ने परीक्षा दी। प्रधानाध्यापक त्रिलोकी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में कुल 172 बच्चे नामांकित हैं। उनमें से 165 बच्चे ही हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें