फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अखंड मानस पाठ के साथ मना श्रीशिव मंदिर का वार्षिकोत्सव

Sat, 14 Mar 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र के विशुनपुरा स्थित श्रीशिव मंदिर का शुक्रवार को आठवां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से अखंड रामचरित मानस पाठ और रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

आयोजक सत्यानंद उपाध्याय ने कहा कि भजन, कीर्तन और हवन समेत अन्य धार्मिक कार्य वातावरण में साकारात्मता जागृत करते हैं। इसलिए ऐसे आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए। इसके पूर्व आचार्य त्रिभुवन पंडित विवेक उपाध्याय ने वैदिक मंच्चोर से रुद्राभिषेक और विधिविधान से अखंड रामचरित मानस पाठ की पूर्णाहुति कराई। अंत में भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित की।
इस दौरान नीलेश उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, अखिलेश कुमार, कुलदीप उपाध्याय, वृषभान, चंचल उपाध्याय, शुभम उपाध्याय,अंकित, चैतन्य उपाध्याय, हरिकेश, अंगद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें